Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा : दोस्तों की आपसी रंजिश में मारा गया था केबी

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा : दोस्तों की आपसी रंजिश में मारा गया था केबी

- सरेंडर करने वाले आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने खोला हत्या का राज 

- हथियार की बरामदगी और अन्य आरोपितों की धरपकड़ को की जा रही छापेमारी 

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यालय स्थित टाउन थाना अंतर्गत शिवपुर आनंद नगर मोहल्ले में दोस्त की बर्थडे पार्टी मना रहे प्रॉपर्टी डीलर जीतेंद्र कुमार उर्फ केबी की हत्या का राज खुल गया। आपसी रंजिश में उसे दोस्तों द्वारा ही गोली मार दी गयी थी। मुख्य आरोपित सुमित कुमार सिंह से पूछताछ के बाद एसपी संजय कुमार सिंह द्वारा यह जानकारी दी गयी। सुमित कुमार सिंह नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला का रहने वाला है। उसने रविवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। एसपी ने बताया दशहरा की रात बर्थडे पार्टी में जीतेंद्र कुमार केबी की हत्या की गयी थी। उसके बाद कांड का खुलासा और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। उसके कारण सुमित कुमार सिंह द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया गया। उसने पूछताछ में हत्या के कारण से आरोपितों के भागने तक के बारे में जानकारी दी है। अनुसंधान में उसकी अधिकतर बातें सही पायी गयी है। हालांकि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुआ है। घटना में शामिल सभी की पहचान कर ली गयी है। नामजद सहित अन्य सभी आरोपितों और हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है। टीम में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, डीआईयू शंभू भगत, नगर थाने दारोगा अविनाश कुमार, डीआईयू के दारोगा संजय कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार और कुमार रजनीकांत शामिल थे।

नोंकझोंक के बाद केबी के हथियार से ही मार दी उसे गोली

एसपी के अनुसार बर्थडे पार्टी में 13-14 लोग शामिल थे। सभी उस पार्टी में आमंत्रित थे। तकनीकी जांच में सभी की पहचान की गयी है। पार्टी में शराब का सेवन भी किया जा रहा था। उसी दौरान केबी और दोस्त के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गयी। उसे लेकर एक-दूसरे द्वारा अभद्र भाषा और टिप्पणी का प्रयोग किया जाने लगा। उसी में एक दोस्त ने केबी का ही हथियार लेकर उसे गोली मार दी गयी। उसे चार गोलियां मारी गयी थी। अनुसंधान के दौरान उसकी पुष्टि भी हो गरी है। इस मामले में एक साथ कई अपराध किये गये हैं। हत्या के अलावे शराब का सेवन और अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। तीनों मामले में केस किया गया है। बताते चलें कि जवाहर टोला निवासी प्रॉपर्टी डीलर जीतेंद्र कुमार उर्फ केबी दशहरा की रात शिवपुर आनंद नगर में अपने दोस्त गोलू बाबा की बर्थडे पार्टी में गया था। वहां शराब व कबाब की पार्टी भी चल रही थी। उसी दौरान केबी की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। उसे लेकर पीर बाबा रोड निवासी गोलू बाबा, हॉबी बाबा, महावीर टोला निवासी सुमित सिंह, बाबू बाजार निवासी पंकज सिंह, विष्णु नगर निवासी अजीत कुमार और शिवपुर निवासी बउआ सिंह सहित अन्य नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।