Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

हेरोईन की बड़ी खेप के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

हेरोईन की बड़ी खेप के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

- उदवंतनगर थाना के जीरो माइल के समीप पकड़े गए अपराधी

- 400 ग्राम हेरोईन, 10 हजार रुपसे नगद, बाइक और तीन मोबाइल बरामद

केटी न्यूज/आरा

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोईन की बड़ी खेप के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार सौ ग्राम हेरोईन, दस हजार रुपए नगद, एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया गया है। जब्त हेरोईन की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में मध्य प्रदेश के मुंदसौर जिले के दशोरिया निवासी जगदीश मेघवाल और भोजपुर के आयर थाने के बलिगांव निवासी विजय कुमार शामिल हैं। दोनों को शहर के सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास से पकड़ा गया। जगदीश मेघवाल हेरोइन अंतरराज्यीय सप्लायर है। जबकि विजय कुमार रिसीवर बताया जा रहा है। एसपी संजय कुमार सिंह द्वारा सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम जीरो माइल के समीप हेरोईन की बड़ी खेप की डिलीवरी होने की सूचना मिली। उस आधार पर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम बना कर छापेमारी की गयी। इस दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार सौ ग्राम हेरोईन, दस रुपये नगद, बाइक और तीन मोबाइल बरामद किये गये।टीम में उदवंतनगर सीओ शैलेन्द्र कुमार, डीआईयू इंचार्ज इंस्पेक्टर शंभू भगत, उदवंतनगर थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, एएसआई गौरीशंकर, डीआईयू के दारोगा राकेश कुमार और राजीव कुमार शामिल थे।

राजस्थान व एमपी के सीमावर्ती इलाकों से भोजपुर में की जा रही हेरोईन की सप्लाई

एसपी ने बताया कि हेरोईन की खेप के साथ गिरफ्तार एमपी का जगदीश मेघवाल बड़ा अंतराज्यीय तस्कर है। उसका भोजपुर के तस्करों से काफी दिनों से कनेक्शन रहा है। वह काफी दिनों से जिले में हेरोईन की सप्लाई करता था। उसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही है। उसने पूछताछ में पूर्व में जिले के कुछ तस्करों को हेरोईन की खेप देने की बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि वह राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से हेरोईन की सप्लाई करता था। बताया कि हेरोईन तस्करी के समूचे रैकेट को खंगाल जा रहा है।‌ इसके लिए दोनों तस्करों के मोबाइल की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में यह सफलता मिली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।