Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

सिकरौल में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली एक की मौत, तीन घायल

जमीन विवाद बुधवार की दोपहर अंधाधुध फायरिंग हुई। जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गयी। जबकि तीन लोगों की घायल होने की सूचना है। घटना सिकरौल थाना क्षेत्र के भखवां गांव में हुई है।

सिकरौल में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली एक की मौत, तीन घायल

सिकरौल में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली एक की मौत, तीन घायल

केटी न्यूज/डुमरांव

जमीन विवाद बुधवार की दोपहर अंधाधुध फायरिंग हुई। जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गयी। जबकि तीन लोगों की घायल होने की सूचना है। घटना सिकरौल थाना क्षेत्र के भखवां गांव में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया चौबे व संजय चौबे के परिवार के बीच लगभग 30-40 सालों से चार बिगहा जमीन के लिए विवाद चल रहा था। जिसमें तीस साल पूर्व स्व. शिव शंकर चौबे की गोली मार कर हत्या की गयी थी।

सिकरौल में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली एक की मौत, तीन घायल

उसी में बड़क चौबे व कन्हैया चौबे जेल से सजा काट कर लगभग एक साल पूर्व लौटे थे। वहीं उस चार बिगहा जमीन पर संजय चौबे की कोर्ट से विजय हुई। जिसके बाद बुधवार को बड़क चौबे, गणेश चौबे, कन्हैया चौबे, बलिराम चौबे व विद्यासागर चौबे धान काटने के लिए पहुंचे थे। जिसकी विरोध करने संजय चौबे व अन्य लोग पहुंचे थे कि प्रशासन के आने पर धान कटेगा। उसी दौरान बड़क चौबे, कन्हैया चौबे व अन्य लोगों के द्वारा गोलीबारी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये।

सिकरौल में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली एक की मौत, तीन घायल

उन्हें सदर अस्पताल बक्सर लेकर आया गया। जहां डाक्टरों ने संजय चौबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों धनजय चौबे पिता स्व शिव शंकर चौबे, दरोगा पिता स्व. काशी नाथ चौब, मोहन चौबे पिता स्व. भोला चौबे का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनका लाठी-डंडे से सिर में चोट लगी थी। सिकरौल थानाध्यक्ष पर लापरवाही बरतने की आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस मर्डर होने के बाद आयी है।

सिकरौल में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली एक की मौत, तीन घायल

जबकि थानेदार को कई बार सूचना दिया जा चुका है कि झगड़ा होने की आशंका है। उसके बाद भी नही आये। वहीं बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव डुमरांव एसडीपीओ व स्थानीय पुलिस को भेजा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।