बक्सर: दो माह पूर्व हुई थी गुड़ी की शादी ससुरालवालों ने सिकड़ी व फ्रिज क कर दी हत्या

बक्सर: दो माह पूर्व हुई थी गुड़ी की शादी ससुरालवालों ने सिकड़ी व फ्रिज क कर दी हत्या

केटी न्यूज/बक्सर

दहेज लोभियों ने फ्रिज व सोने की चैन के लिए नवविवहिता की हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में सनसनी मच गई। लडकी की मौत के बाद पिता व परिजन शव को बासुदेवा ओपी लेकर गए।

जहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया। लड़की के पिता धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि लड़की गुडी कुमारी की शादी बासुदेवा ओपी के अमीरपुर गांव में 03 मई 2023 को आानंद उर्फ दुर्गेश कुमार सिंह पिता हृदया नरायण सिंह से हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार हुई थी।

बरात लड़की बासुदेवा ओपी के इंग्लीशपुर गांव में मामा गुप्तेश्वर सिंह के घर गई थी। लड़की आई उसके बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब हम देने में अस्मर्थता जताई तो जहर देकर हत्या कर दी। ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी लड़का आनंद कुमार सिंह व मां सावित्री देवी को गिरफ्तार कर ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।