Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बक्सर में राजद नेता के भाई की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या

बक्सर में राजद नेता के भाई की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या
घटना स्थल से वरीय पदाधिकारी को सूचना देते थानाध्यक्ष

- प्रोपर्टी डीलर का करता था काम जांच में जूटी पुलिस

केटी न्यूज/ डुमरांव/बक्सर

बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े राजद नेता के चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम थाना क्षेत्र के टेढ़की पुल के पास दी है। सूत्रों कि मानें तो अपराधियों ने मृतक को घर से जमीन देखने के लिए बुलाया। जिसके बाद बाइक पर बैठे सामने बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद सीने में गोली मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि घटना में इस्तेमाल कट्टा को भी मौके पर ही फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार मृतक जमीन खरीद विक्री का काम करता था।

बक्सर में राजद नेता के भाई की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या

कई लोगों के जमीन खरीदवाने के नाम पर पैसा लिया था। परन्तु जमीन दे नही पाया था हो सकता है उसी में किसी ने बात घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान डुमरांव के कुलहवां गांव निवासी राजद के बड़े नेता अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभय उर्फ राहुल सिंह (50) पिता रास बिहारी सिंह के रूप में हुई। मृतक राहुल डुमरांव नगर के सफाखनारोड़ में रहता था। डुमरांव थानाध्यक्ष विदेश्वरी राम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई है। कागजी कार्रवाई की जा रही है। मौके से हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा व इस्तेमाल की गई कारतुस के खोखा बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन में पैसे लेनदेन का आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के द्वारा अभी एफआईआर नही दिया गया है।

बक्सर में राजद नेता के भाई की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।