Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अक्षय पाण्डेय हत्याकांड: रिश्ता शर्मसार, आशिक के साथ मिल पत्नी ने रेता था शराब तस्कर का गला

अक्षय पाण्डेय हत्याकांड: रिश्ता शर्मसार, आशिक के साथ मिल पत्नी ने रेता था शराब तस्कर का गला

- पत्नी व आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोहे की दबिया व खून से सने कपड़े बरामद

केटी न्यूज/डुमरांव

29 अप्रैल की रात सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका पांडेयपुर गांव में हुए शराब तस्कर अक्षय पांडेय उर्फ बड़े पांडेय हत्याकांड का खुलासा हो गया है। उसकी हत्या अवैध संबंधों पर पर्दा डालने के लिए खुद उसकी पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने पांच दिनों के अंदर ही इस हत्याकांड का उदभेदन करते हुए उसकी पत्नी ममता पांडेय तथा आशिक उसी गांव के जितेन्द्र दूबे को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया लोहे की दबिया तथा खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए है। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस अभी कुछ बोलने से परहेज कर रही है। वैसे माना जा रहा है कि शुक्रवार को एसपी खुद प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले की जानकारी देंगे।

अक्षय पाण्डेय हत्याकांड: रिश्ता शर्मसार, आशिक के साथ मिल पत्नी ने रेता था शराब तस्कर का गला

बता दें कि 29 अपै्रल की रात पांडेयपुर गांव में दरवाजे पर सो रहे 42 वर्षीय अक्षय पांडेय की गला रेत निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। शनिवार की सुबह खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने बसगितिया के सरोज यादव पर पैसे के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। लेकिन घटना की जांच कर रही स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी मनीष कुमार को इस मामले में इमपुट मिले थे कि अवैध संबंधों पर पर्दा डालने के लिए उसकी पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिल इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से इस मामले की जांच की तो सारा मामला परत दर परत खुलता चला गया। जिसके बाद गुरूवार को खुद एसपी मनीष कुमार पांडेयपुर पहुंचे थे। परिजनों से बात चीत के बाद पुलिस ने महिला पुलिस के सहयोग से पति के हत्यारिन पत्नी तथा उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का खुलासा होने के बाद लोगों में आश्चर्य व्याप्त है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।