तीन बच्चों की मां फंदे से झूलकर आत्महत्या, मचा कोहराम
![तीन बच्चों की मां फंदे से झूलकर आत्महत्या, मचा कोहराम](https://keshavtimes.com/uploads/images/202303/image_750x_64020235f392d.jpg)
केटी न्यूज/ मऊ
हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द ग्राम पंचायत निवासिनी प्रियंका राजभर 32 वर्षीय पत्नी सत्या राजभर ने बुधवार की रात्रि हुक के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। प्रियंका का पति सत्या राजभर जब अपने पत्नी के कमरे की तरफ गया तो अंदर से दरवाजा बंद था। पत्नी के साथ ही कमरे में उसके तीनों बच्चे सूर्यांश 6 वर्ष, शुभम 4 वर्ष एवं शिवानंद 2 वर्ष भी सो रहे थे। अंदर से दरवाजा बंद देख सत्या राजभर ने डंडा से खोद करके अपने बड़े बच्चे सूर्यांश को जगाया। जागने के बाद सूर्यांश ने जब दरवाजा खोला तो अंदर प्रियंका फंदे से लटक रही थी। सत्या ने तुरंत पत्नी को फंदे से उतारकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जोगापुर ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सत्या राजभर ने कोपागंज थाना अंतर्गत शहरोज ग्राम पंचायत के मोहम्मदपुर निवासी अपने ससुर दीनानाथ राजभर को दूरभाष से यह खबर दी। रात्रि लगभग 1ः17 पर जब दीनानाथ राजभर को पुत्री के हालात की खबर मिली तो रात्रि में ही रोते कलपते बिटिया के ससुराल पहुंचे ,और देखें कि उनकी बच्ची मृत पड़ी हुई है। तब पुलिस को भी सूचना दी गई, और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मां की मौत से बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। नसीराबाद खुर्द ग्रामपंचायत निवासिनी प्रियंका की मौत के बाद उसके तीनों अबोध बच्चे सूर्यांश 6 वर्ष ,शुभम 4 वर्ष ,शिवानंद 2 वर्ष का रोते-रोते बुरा हाल है। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बच्चों की करुण क्रंदन से सभी मर्माहत हैं। प्रियंका राजभर की शादी सत्या राजभर के साथ 2012 में हुई थी।