Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

किसने किया युवती को मैसेज की खुद को लगा ली आग !

किसने किया युवती को मैसेज की खुद को लगा ली आग !

केटी न्यूज/मऊ

घोसी थाना क्षेत्र के नदवासराय वो भोपौरा गांव में शादी से इंकार करने से आहत होकर एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जाता है जौनपुर जिले के बांसीडीह थाना अंतर्गत खुहवां निवासी संजय सिंह के 18 वर्षीय बेटी दीक्षा अपने पिता के साथ घोसी थाना क्षेत्र के नदवा सराय भोपौरा गांव में रह कर किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। दीक्षा सिंह की शादी लगभग 8 माह पहले आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी अनिरुद्ध सिंह के बेटे अंकित के साथ तय हुई थी। 25 नवंबर को अंकित ने मैसेज कर डाला कि वो शादी नहीं करेगा। उसने किसी से कोर्ट मैरेज कर ली है।

जिसके बाद वो इतनी आहत हुई कि उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। इस घटना को अपनी आंखों से देख कर दीक्षा की माता को इतना सदमा लगा वह सदमे में चली गई। किसी तरह से संजय सिंह ने हालात को काबू में रखते हुए अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाया। उसके बाद पुत्री को किसी प्राइवेट अस्पताल में मिलने पहुंचे जहां से हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने रिफर कर दिया। सोमवार को पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक का कहना है कि दीक्षा की हालत काफी गंभीर है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।