Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

मऊ । मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव के एक डॉक्टर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ । मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव के एक डॉक्टर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

डॉ. अनुराग सिंह, जो करहां बाजार में अस्पताल चलाते हैं, ने पुलिस को रंगदारी की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि बदमाश पंकज बादशाह ने फोन पर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। 

शनिवार को पुलिस ने जमुई अंडरपास से पंकज कुमार सिंह और प्रिंस सिंह, दोनों आजमगढ़ के रहने वाले, को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल (जिससे रंगदारी मांगी गई थी) और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, अजय यादव, निर्भय सिंह, संजय यादव, बृजेश सिंह, चंद्रजीत मौर्य और राजेश पटेल शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।