Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

डियूटी से लौट सिपाही ने लगाई फांसी,इसी साल मिली थी तैनाती

डियूटी से लौट सिपाही ने लगाई फांसी,इसी साल मिली थी तैनाती

- मऊ जिले के अपडड़ियां हरिपार दोहरीघाट का था निवासी

केटी न्यूज/मऊ 

 महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने में तैनात सिपाही नन्दलाल (25) का शव बृहस्पतिवार को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृटया इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है।

सिपाही नन्दलाल सिंह मूलरूप से मऊ जिले के अपडड़ियां हरिपार दोहरीघाट के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में बृजमनगंज थाने में उनकी पहली तैनाती थी। वह अपने एक साथ के सिपाही सतेंद्र राजभर के साथ कस्बे में फरेंदा रोड पर किराये के मकान में रहते थे।

बुधवार रात नन्दलाल आवास पर थे और साथी सिपाही सतेंद्र राजभर थाने में रात्रि ड्यूटी पर गए हुए थे। बृहस्पतिवार रात करीब ढ़ाई बजे सतेंद्र ड्यूटी से जब आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी थाने में दी।

कुछ ही देर में थानाध्यक्ष सहित क्षेत्राधिकारी फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे। दरवाजे को तोड़ा गया तो कमरे में छत की कुंडी से केबल के सहारे नन्दलाल का शव लटक रहा था। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।