Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली

जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली

प्रॉपर्टी डीलर बोला: बहन की जमीन को लेकर जेठ से था विवाद

केटी न्यूज/आरा

शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा बांध के समीप गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गोली प्रॉपर्टी डीलर को गोली बायें हाथ में पैर में घुटने के पास लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी राम ध्यान सिंह का 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव है। वहीं गोली मारने का आरोप उसकी बहन के जेठ और उसके लड़के पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। जख्मी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनके  बहन की जमीन गांव में है। बहन के जेठ का लड़का उस जमीन को बेचने की बात कह रहा था। वह उसका विरोध कर रहा था और जमीरा के सरपंच से उसकी शिकायत भी की गयी थी। उसे लेकर बहन के भैंसूर और उसने बेटे ने जान से मारने की धमकी दी गयी थी। गुरुवार को वह दानापुर अपने दोस्त से मिलने गया था। गुरुवार की देर शाम वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान जमीरा गांव स्थित बांध के समीप दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा चलती बाइक पर उसे गोली मार दी गयी। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया। धर्मेंद्र यादव द्वारा अपनी बहन के भैंसुर लड्डू के लड़के दिनेश पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, इलाज कर रहे डॉक्टर सर्जन विकास सिंह ने बताया कि युवक को एक गोली बाएं हाथ और एक बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी थी गोली अंदर फांसी थी। उसका ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।