Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान

शहर की सड़कों और गलियों में टूटे मैनहोल तथा नालों के क्षतिग्रस्त स्लैब अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 स्थित मुकुंद तेली गली में मंगलवार की रात एक वृद्ध की नाले के टूटे स्लैब अथवा असुरक्षित हिस्से में गिरने से मौत हो गई। रात के अंधेरे में हुए हादसे के बाद वृद्ध पूरी रात नाले में पड़े रहे।

सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान

__ मुकुंद तेली गली में मंगलवार रात हादसा, सुबह नाले से मिला शव; नगर परिषद की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

केटी न्यूज/डुमरांव। 

शहर की सड़कों और गलियों में टूटे मैनहोल तथा नालों के क्षतिग्रस्त स्लैब अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 स्थित मुकुंद तेली गली में मंगलवार की रात एक वृद्ध की नाले के टूटे स्लैब अथवा असुरक्षित हिस्से में गिरने से मौत हो गई। रात के अंधेरे में हुए हादसे के बाद वृद्ध पूरी रात नाले में पड़े रहे। बुधवार सुबह शव मिलने के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना ने नगर परिषद की लापरवाही और शहर में नागरिक सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सरल साह के रूप में हुई है। वह मुकुंद तेली गली में किराये के मकान में रहते थे तथा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान

बताया जाता है कि मंगलवार रात वह शौच-पेशाब के लिए निकले थे। इसी दौरान गली में नाले के क्षतिग्रस्त स्लैब अथवा खुले मैनहोल के पास संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी और वह पूरी रात नाले में पड़े रहे। बुधवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने नाले में शव देखा तो अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मोहल्लेवासियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले गए।

सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान

इस दर्दनाक हादसे के बाद मोहल्लेवासियों में नगर परिषद के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई जगह नालों के स्लैब टूटे हैं, मैनहोल खुले पड़े हैं और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे खतरनाक स्थानों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लोगों ने मांग की है कि शहर के सभी टूटे स्लैब और खुले मैनहोल की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अन्य व्यक्ति को ऐसी त्रासदी का शिकार न होना पड़े। सवाल यह है कि नगर परिषद हादसे के बाद जागेगी या किसी और की जान जाने का इंतजार करेगी?

सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।