Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

छात्रा के अपहरणकर्ता को मजदूरों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द

छात्रा के अपहरणकर्ता को मजदूरों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द

केटी न्यूज/मऊ

छात्रा के अपहरणकर्ता को मजदूरों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द

मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा सोफीगंज गांव में गुरुवार को सुबह 7:00 बजे स्कूल पढ़ने जा रही छात्रा का अंधेड़ ने अगवा का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर मजदूर मौके पर दड़े तो अपहरणकर्ता भागने का प्रयास करने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

छात्रा के अपहरणकर्ता को मजदूरों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा सोफीगंज निवासी 10 वर्षीय तस्मीना पुत्री मुदस्सिर ऊर्फ मुन्ना अल्पाइन कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। उसकी मां प्रतिदिन विद्यालय पहुंचाने जाती थी। गुरुवार को बच्ची सुबह सात बजे अकेले ही विद्यालय जा रही थी। रास्ते में पशु अस्पताल के निकट बगीचे में सुनसान स्थान पर एक व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया तथा उसको ले जाने का प्रयास करने लगा।

छात्रा के अपहरणकर्ता को मजदूरों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द

बच्ची के विरोध करने पर चाकू निकालकर धमकाया तथा मुंह बंद कर  दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मनरेगा में कार्यरत मजदूरों ने यह देख लिया। बच्ची के शोर मचाने पर तथाकथित अपहरणकर्ता भागने लगा। शोर सुनकर गांव के  लोगों व राहगीरो ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया, पीटने लगे। बाद में 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।

छात्रा के अपहरणकर्ता को मजदूरों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द

घटना के संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव वालों द्वारा जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। पूछताछ में उसने खुद को भिक्षा मांगने वाला बताया है। पीड़ित किशोरी के परिवार वालों को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।