Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

योगी बनकर भीख मांग रहे थे मुस्लिम शख्स, पकड़े गए तो हाथ जोड़कर मांगी माफी

गाजीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां योगी का भेष बनाकर गेरूआ कपड़ा पहने तीन मुस्लिम युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद इन्होंने अपनी पहचान बताई।

योगी बनकर भीख मांग रहे थे मुस्लिम शख्स, पकड़े गए तो हाथ जोड़कर मांगी माफी
Crime

केटी न्यूज़/गाजीपुर

गाजीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां योगी का भेष बनाकर गेरूआ कपड़ा पहने तीन मुस्लिम युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद इन्होंने अपनी पहचान बताई। ये तीनों युवक कासिमाबाद क्षेत्र में खुद को हिन्दू बताकर दीपावली के बाद लोगों से प्रसाद मांगने के नाम पर भिक्षा मांगते हुए पकड़े गए।तीनों आरोपी मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसावा के रहने वाले हैं।

योगी बनकर भीख मांग रहे थे मुस्लिम शख्स, पकड़े गए तो हाथ जोड़कर मांगी माफी

कासिमाबाद इलाके में स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें  ये युवक स्थानीय लोगों के बीच में खड़े हैं और लोग उनसे उनका असली नाम पूछ रहे हैं। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उनमें से एक ने अपना नाम सोहराब मियां बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इन सभी को वेशभूषा और धर्म बदल कर लोगों को चकमा देने के इल्जाम में थाना कोतवाली कासिमाबाद लेकर आए और पुलिस को सौंप दिया।तहरीर के आधार पर थाना कासिमाबाद में तीनों आरोपियों सोहराब , शहजाद खान  और नियाज  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट कासिमाबाद के पास चालान किया गया है

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।