Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल
Keshav Times

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

भारतीय लोकतंत्र की नींव रखने वाली संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष और बिहार को अलग प्रांत का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जन्मस्थली मुरार मंगलवार को एक बार फिर अपने इस महान सपूत के गौरवशाली इतिहास की साक्षी बनी।

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

__ डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की 155वीं जयंती पर जन्मस्थली में गूंजा सम्मान का संकल्प, हाईस्कूल परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने किया याद; स्मारक, पुस्तकालय निर्माण और विद्यालय के नामकरण की मांग

केटी न्यूज/डुमरांव।

भारतीय लोकतंत्र की नींव रखने वाली संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष और बिहार को अलग प्रांत का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जन्मस्थली मुरार मंगलवार को एक बार फिर अपने इस महान सपूत के गौरवशाली इतिहास की साक्षी बनी। उनकी 155वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जहां लोगों ने उन्हें नमन किया, वहीं उनकी जन्मभूमि को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस माटी ने देश को संविधान निर्माण की प्रक्रिया का पहला अध्यक्ष दिया, वह आज भी अपनी ऐतिहासिक पहचान और सम्मान की प्रतीक्षा कर रही है।

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

इस अवसर पर मुरार हाईस्कूल परिसर स्थित डॉ. सिन्हा की प्रतिमा पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरार निवासी दीनानाथ सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा में चौगाईं अंचलाधिकारी गौतम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजू कुमारी और मुरार थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी समेत कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा का व्यक्तित्व बहुआयामी था।

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

वे प्रख्यात अधिवक्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ आधुनिक बिहार के प्रमुख निर्माताओं में शामिल थे। उनका जन्म 10 नवंबर 1871 को बक्सर जिले के चौगाईं प्रखंड अंतर्गत मुरार गांव में हुआ था। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अस्थायी अध्यक्ष चुना गया था। बाद में उन्होंने ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था।

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

__ बीमारी के बावजूद संविधान की मूल प्रति पर किए हस्ताक्षर

सभा में उनके जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना की भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति पर हस्ताक्षर के समय डॉ. सिन्हा गंभीर रूप से बीमार थे और पटना स्थित अपने आवास पर उपचार करा रहे थे। उनके योगदान के सम्मान में संविधान की मूल प्रति विशेष विमान से पटना पहुंचाई गई, जहां उन्होंने 14 फरवरी 1950 को अपने आवास पर उस पर हस्ताक्षर किए। इसके कुछ ही दिनों बाद 6 मार्च 1950 को उनका निधन हो गया।

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

__ बिहार के निर्माण में भी था ऐतिहासिक योगदान

वक्ताओं ने बताया कि महेश नारायण और अली इमाम समेत अन्य नेताओं के साथ डॉ. सिन्हा ने बंगाल से बिहार को अलग प्रांत बनाने के लिए लंबा अभियान चलाया था। उनके प्रयासों का परिणाम रहा कि 1 अप्रैल 1912 को बिहार और उड़ीसा अलग प्रांत के रूप में अस्तित्व में आए। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा पटना विश्वविद्यालय के विकास में अहम भूमिका निभाई।

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

__ जन्मस्थली के विकास के लिए उठी ठोस पहल की मांग

श्रद्धांजलि सभा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. सिन्हा जैसी राष्ट्रीय विभूति की जन्मस्थली होने के बावजूद मुरार को अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने मुरार हाईस्कूल का नाम डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा के नाम पर रखने, गांव में भव्य स्मारक और पुस्तकालय का निर्माण कराने तथा उनके जीवन और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विशेष पहल करने की मांग की।मौके पर भाजपा नेता नंदलाल पंडित, राकेश कुमार गौतम, अखिलेश तिवारी, नवीन वर्मा, विजय तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, विकास कुमार सिन्हा, रमेश पांडेय, निपु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।