Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

"मरहिया गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत"

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहिया गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के निवासी स्व. शिवनारायण शर्मा के पुत्र शोभनाथ शर्मा के रूप में हुई है।

"मरहिया गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत"

केटी न्यूज़ / छपरा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहिया गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के निवासी स्व. शिवनारायण शर्मा के पुत्र शोभनाथ शर्मा के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात छपरा में किसी निजी क्लीनिक से इलाज करा रहे मरीज के लिए खाना और दवा लेकर लौट रहा था, तभी मरहिया गांव के समीप वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल भेजा, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।