Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

शादी समारोह में फरमाईशी गीत को लेकर विवाद, किन्नर जख्मी

मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में शादी समारोह के दौरान फरमाईशी गीत को लेकर हुए विवाद में एक किन्नर जख्मी हो गई। घटना के दौरान समारोह में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई।

शादी समारोह में फरमाईशी गीत को लेकर विवाद, किन्नर जख्मी

केटी न्यूज़ / छपरा

मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में शादी समारोह के दौरान फरमाईशी गीत को लेकर हुए विवाद में एक किन्नर जख्मी हो गई। घटना के दौरान समारोह में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। जख्मी किन्नर की पहचान गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है, जो छम छम म्युजिकल डांस ग्रुप में काम करती है। मुस्कान को उपचार के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

मुस्कान ने बताया कि वह दुरगौली गांव के योगेन्द्र राय के शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बारात चालीस आरडी गांव में कृष्णा राय के यहां जा रही थी, जहां परिछावन के दौरान अश्लील फरमाईशी गीत बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में वह जख्मी हो गई। इस घटना के बाद म्यूजिकल ग्रुप के अन्य किन्नर और कलाकार भी काफी आक्रोशित हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।