Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

"छपरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, ट्रक चालक फरार"

छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा बाइक सवार एक छात्रा को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा पिंकी कुमारी थीं, जो दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर वार्ड-2 निवासी रितेश कुमार की पत्नी थीं।

"छपरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, ट्रक चालक फरार"

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा बाइक सवार एक छात्रा को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा पिंकी कुमारी थीं, जो दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर वार्ड-2 निवासी रितेश कुमार की पत्नी थीं। 

रितेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर राजेंद्र कॉलेज गए थे, जहां उन्होंने पार्ट-2 का फॉर्म भरा था। फॉर्म भरने के बाद वे बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भिखारी ठाकुर चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रितेश दाहिनी ओर गिर गए, जबकि उनकी पत्नी बाईं ओर गिर गई। इसके बाद ट्रक चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश करते हुए पिंकी कुमारी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।