Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक
Keshav Times

किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोक्सा गांव में किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से चल रहे गांजा के अवैध कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रोजमर्रा के सामान की खरीद-बिक्री की आड़ में नशे का धंधा संचालित किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को संबंधित दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल

__ बोक्सा गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी, एक किलो गांजा के साथ दुकानदार और दो महिलाएं गिरफ्तार; तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

केटी न्यूज/बक्सर।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोक्सा गांव में किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से चल रहे गांजा के अवैध कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रोजमर्रा के सामान की खरीद-बिक्री की आड़ में नशे का धंधा संचालित किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को संबंधित दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दुकानदार समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद गांव में अवैध नशे के कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोक्सा गांव निवासी अमरनाथ प्रसाद उर्फ पिंटू सिंह किराना दुकान चलाता था।

किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुकान में किराना सामान की बिक्री के साथ गांजा का अवैध कारोबार भी किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने पहले मामले की पुष्टि की और फिर शनिवार को दुकान पर अचानक धावा बोल दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।छापेमारी के दौरान दुकान की तलाशी ली गई तो एक काले रंग की पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त गांजे का वजन कराया तो वह एक किलोग्राम निकला। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार अमरनाथ प्रसाद उर्फ पिंटू सिंह के साथ मौके पर मौजूद दो महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया।

किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल

तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची, जहां उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।किराना दुकान की आड़ में नशे का कारोबार सामने आने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब इस मामले में पुलिस की आगे की जांच से कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।