Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान
Keshav Times

अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक

मोकामा के विधायक अनंत सिंह के बक्सर आगमन पर शुक्रवार को एनएच-922 पर समर्थकों का उत्साह और उनका सियासी रसूख देखने को मिला। उत्तर प्रदेश जाने के क्रम में बक्सर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया।

अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक

__ नया भोजपुर से ढकाईच तक फूल-मालाओं और नारों से हुआ अभिनंदन, सैकड़ों वाहनों के लंबे काफिले के साथ बक्सर पहुंचे मोकामा विधायक

केटी न्यूज/डुमरांव।

मोकामा के विधायक अनंत सिंह के बक्सर आगमन पर शुक्रवार को एनएच-922 पर समर्थकों का उत्साह और उनका सियासी रसूख देखने को मिला। उत्तर प्रदेश जाने के क्रम में बक्सर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। सैकड़ों वाहनों के लंबे काफिले के साथ गुजर रहे विधायक के स्वागत में समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान सड़क पर समर्थकों की भीड़ और वाहनों के काफिले ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।नया भोजपुर कोठी के समीप एनएच-922 पर डुमरी पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष प्रेम सागर कुँवर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक

यहां पहले से जुटे जनप्रतिनिधियों, युवाओं और समर्थकों ने अनंत सिंह के पहुंचते ही फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए और गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। विधायक के काफिले में शामिल वाहनों की लंबी कतार को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ भी जुटी रही।स्वागत के दौरान कुछ देर तक एनएच-922 पर खासा उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। नया भोजपुर कोठी के समीप अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अनंत सिंह का काफिला बक्सर की ओर रवाना हो गया। इस दौरान ढकाईच के समीप भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों ने उनके आगमन को चर्चा का विषय बना दिया।

अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक

इस मौके पर डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुँवर ने कहा कि अनंत सिंह का बक्सर की धरती पर आगमन हम सभी के लिए खुशी की बात है। उनके प्रति लोगों में काफी उत्साह और सम्मान है। इसी भावना के साथ जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है।कार्यक्रम में गायघाट पंचायत के मुखिया दिनेश पांडेय समेत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। खासकर युवाओं में विधायक के आगमन को लेकर विशेष उत्साह दिखा। फूल-मालाओं से स्वागत, समर्थन में गूंजते नारे और वाहनों के लंबे काफिले के बीच एनएच-922 पर शुक्रवार को काफी देर तक राजनीतिक हलचल का माहौल बना रहा।

अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।