__ वाहन खरीदने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ग्राहकों को पौधा भेंट कर बढ़ाया हरियाली का संकल्प
केटी न्यूज/ब्रह्मपुर
धनतेरस के पावन अवसर पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की ओर से ग्राहकों के लिए एक अनूठी और सराहनीय पहल की गई। धनतेरस पर दोपहिया वाहन खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को आकर्षक उपहारों के साथ एक पौधा भेंट किया गया। शोरूम प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को खुशियां देने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर राधा मोहन राम, लालू सिंह, मनु पांडेय, मनोज कुमार, बैजनाथ यादव, सोनू कुमार पासवान, विकास कुमार, रीना देवी, रंजीत कुमार, अमन खान, उषा देवी, संजीव कुमार, रीता देवी, बेशकीमती देवी, संतोष कुमार, विजय कैमर साह, कमलेश कुमार मेहता, मनोज यादव, धर्मशीला कुमारी, अभिषेक कुमार ओझा, विशाल कुमार, आशानन्द पासवान एवं सरल यादव सहित अन्य ग्राहकों ने धनतेरस के अवसर पर वाहनों की खरीदारी की।

सभी ग्राहकों को उपहारों के साथ पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।शोरूम प्रबंधन की ओर से राजीव मिश्र, धीरज, रवि, पिंकू, टिंकू, ऋतु, अनिशा, अनस एवं मकशूद उपस्थित रहे। वहीं बक्सर डिजिटल मार्केटिंग टीम की ओर से आशीष, राजीव, मोनू एवं लक्ष्मी मौजूद रहे। इसके अलावा टीवीएस प्रबंधन की ओर से देवतानंदन तिवारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।इस पहल के माध्यम से रेन टीवीएस ब्रह्मपुर ने संदेश दिया कि त्योहारों की खुशियां केवल खरीदारी और उपहारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी इसमें शामिल होनी चाहिए। प्रत्येक ग्राहक को दिया गया पौधा आने वाले समय में हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने का प्रतीक बना।रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की इस पहल की ग्राहकों ने सराहना की। धनतेरस के उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर शोरूम प्रबंधन ने समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।