भोजन बैंक के 57वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा 57वें सप्ताह में गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा, न्यू स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, मदन वर्मा एवं बिनोद यादव ने संयुक्त रूप से किया।

भोजन बैंक के 57वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन

--भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के कार्यों की लोगों ने की सराहना, वृद्धाश्रम निर्माण की तैयारी तेज

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा 57वें सप्ताह में गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा, न्यू स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, मदन वर्मा एवं बिनोद यादव ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर भुआली वर्मा, ललन राम, अधिवक्ता अकरम तथा प्रभात शर्मा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है, जो वास्तव में प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है और गरीबों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है।संस्थान के ललन राम, मनोज गुप्ता, प्रमोद केशरी एवं गुप्तेश्वर पटेल ने बताया कि संस्था द्वारा वृद्धाश्रम निर्माण की दिशा में आवश्यक कागजी प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानंद उपाध्याय, श्यामला पाठक, ओंकार नाथ सिंह, राहुल वर्मा (आरआर ओग्रीमेंट), अजय कुमार गुप्ता एवं रोहित ब्रह्मर्षि (अर्जुनपुर) ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।इस मौके पर दिव्यांग संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, शिक्षक अर्जुन, राजन ओझा समेत कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता राजेश यादव, जितेंद्र ठाकुर एवं शिक्षक अजित कुमार “बाला जी” ने भोजन बैंक को निरंतर संचालित रखने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।वहीं भुआली वर्मा, मनोज गुप्ता, पप्पू खान एवं मुस्ताक अंसारी द्वारा भोजन बैंक टीम के साथ पूर्व की भांति इस बार भी गौ माता की सेवा हेतु गौ-ग्रास अर्पित किया गया।संस्थान के अध्यक्ष दीनानाथ जी, सलाहकार समिति सदस्य राहुल वर्मा, पप्पू खान, मुस्ताक अंसारी तथा मार्गदर्शन टीम के रंजीत कुमार वर्मा ने लोगों से अपील की कि आगामी रविवार 17 मई 2026 को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन कराने के पुण्य कार्य में सहभागी बनें।