केसठ की तीनों पंचायतों में कल लगेगा पंचायत विकास दिवस, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

प्रखंड क्षेत्र की तीनों पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं विकास संबंधी सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

केसठ की तीनों पंचायतों में कल लगेगा पंचायत विकास दिवस, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड क्षेत्र की तीनों पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं विकास संबंधी सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।प्रशासन के अनुसार, केसठ पंचायत में पंचायत सरकार भवन, रामपुर पंचायत में पंचायत भवन तथा कतिकनार पंचायत में पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा।

कार्यक्रम की निगरानी के लिए केसठ पंचायत में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रामपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा कतिकनार में कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।प्रखंड प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर पंचायत विकास से जुड़े मुद्दों को उठाएं, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। ग्राम सभा के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ स्थानीय समस्याओं के निस्तारण पर भी चर्चा की जाएगी।