Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान
Keshav Times

छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली

छठ महापर्व के दौरान बिजली से होने वाले संभावित हादसों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में डुमरांव के छठिया पोखरा फीडर से जुड़े इलाके में 11 केवी विद्युत लाइन को सुरक्षित बनाने का काम किया जाएगा। इसके तहत खुले और नंगे तारों को हटाकर उनकी जगह कवर वायर लगाए जाएंगे।

छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली

__ 11 केवी लाइन के नंगे तारों की जगह लगाए जाएंगे कवर वायर, छठिया पोखरा से अस्पताल तक होगा काम; 7 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

केटी न्यूज/डुमरांव।

छठ महापर्व के दौरान बिजली से होने वाले संभावित हादसों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में डुमरांव के छठिया पोखरा फीडर से जुड़े इलाके में 11 केवी विद्युत लाइन को सुरक्षित बनाने का काम किया जाएगा। इसके तहत खुले और नंगे तारों को हटाकर उनकी जगह कवर वायर लगाए जाएंगे। इस कार्य के कारण शनिवार, 7 नवंबर को संबंधित क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली

विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छठिया पोखरा से अस्पताल तक 11 केवी लाइन में तार बदलने का कार्य प्रस्तावित है। विभाग का मानना है कि छठ पर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। सुबह और शाम के अर्घ्य के दौरान सड़कों और घाटों के आसपास लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में खुले बिजली के तारों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कवर वायर लगाने से विद्युत लाइन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित होगी और हादसों की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।

छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।