Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा
Keshav Times

विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह

सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में दिशा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह

__ दिशा की बैठक में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और कृषि समेत जनहित से जुड़ी योजनाओं की हुई गहन समीक्षा; पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर।

सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में दिशा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं, लंबित कार्यों और विभागीय स्तर पर बरती जा रही प्रक्रियागत समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा।

विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही के कारण आम लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं होना पड़े। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।समीक्षा के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, आवास, स्वच्छता और कृषि समेत आमजन के जीवन से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, अब तक हासिल उपलब्धियों और लंबित कार्यों का ब्यौरा लिया गया। साथ ही योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को चिह्नित कर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह

सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं का मकसद केवल कागजों पर उपलब्धियां दर्ज करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके लिए अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करनी होगी। कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।बैठक में जिलाधिकारी साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा दिशा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।