Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

नरबतपुर की सड़क को मिली रफ्तार, नहर भूमि पर एनओसी की अड़चन दूर होने के आसार

नरबतपुर के ऐतिहासिक स्थल के पीछे रहने वाली आबादी के लिए सड़क सुविधा का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। प्रस्तावित सड़क निर्माण में जल संसाधन विभाग की भूमि आड़े आने के कारण लंबे समय से अटका मामला अब आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

नरबतपुर की सड़क को मिली रफ्तार, नहर भूमि पर एनओसी की अड़चन दूर होने के आसार

नरबतपुर की सड़क को मिली रफ्तार, नहर भूमि पर एनओसी की अड़चन दूर होने के आसार

__ अधीक्षण अभियंता ने टीम के साथ किया स्थल निरीक्षण, वर्षों से बदहाल रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को जल्द राहत की उम्मीद

केटी न्यूज/चौसा।

नरबतपुर के ऐतिहासिक स्थल के पीछे रहने वाली आबादी के लिए सड़क सुविधा का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। प्रस्तावित सड़क निर्माण में जल संसाधन विभाग की भूमि आड़े आने के कारण लंबे समय से अटका मामला अब आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने अभियंताओं की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गंगा पंप नहर की भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।दरअसल, नरबतपुर के ऐतिहासिक स्थल के पीछे बड़ी आबादी के साथ प्राथमिक विद्यालय भी संचालित है। यहां आवागमन के लिए वर्षों से पक्की सड़क का अभाव है।

नरबतपुर की सड़क को मिली रफ्तार, नहर भूमि पर एनओसी की अड़चन दूर होने के आसार

ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को कच्चे तथा कीचड़युक्त रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नगर पंचायत की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए सड़क निर्माण की पहल की गई थी, लेकिन प्रस्तावित सड़क के रास्ते में करीब 800 फीट भूमि गंगा पंप नहर विभाग की पड़ रही थी।जल संसाधन विभाग की भूमि पर सड़क निर्माण के लिए एनओसी जरूरी होने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी मामले को लेकर दिशा की बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था। इसके बाद उन्होंने अभियंता प्रमुख निखिल कुमार को पत्र भेजकर एनओसी की प्रक्रिया में आ रही बाधा दूर कराने का आग्रह किया था।

नरबतपुर की सड़क को मिली रफ्तार, नहर भूमि पर एनओसी की अड़चन दूर होने के आसार

इसी पहल के बाद अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। टीम ने प्रस्तावित सड़क मार्ग और विभागीय भूमि की स्थिति को देखा तथा आवश्यक जानकारी जुटाई। निरीक्षण के बाद सड़क निर्माण की राह में आ रही तकनीकी एवं विभागीय अड़चन दूर होने की संभावना बढ़ गई है।मौके पर डॉ. मनोज कुमार यादव, गंगा व सोन कैनाल के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार, नगर कार्यपालक अभियंता राजन कुमार, कनीय अभियंता दीनबंधु कुमार और नगर कनीय अभियंता प्रतीकधर मौजूद थे। अधिकारियों के निरीक्षण से ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

नरबतपुर की सड़क को मिली रफ्तार, नहर भूमि पर एनओसी की अड़चन दूर होने के आसार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।