बक्सर में बनेगा वृद्धाश्रम, भोजन बैंक की पहल को मिला जनसमर्थन

शहर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान द्वारा संचालित भोजन बैंक ने अपने एक वर्ष पूर्ण होने से पूर्व 53वें सप्ताह में रविवार को जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन वितरण किया। इस अवसर पर संस्थान ने बक्सर में वृद्धाश्रम निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण घोषणा की, जिससे समाज के असहाय बुजुर्गों को सहारा मिल सकेगा।

बक्सर में बनेगा वृद्धाश्रम, भोजन बैंक की पहल को मिला जनसमर्थन

__ भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान ने 53वें सप्ताह में कराया नि:शुल्क भोजन, जमीन की प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द शुरू होगा निर्माण

केटी न्यूज/बक्सर

शहर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान द्वारा संचालित भोजन बैंक ने अपने एक वर्ष पूर्ण होने से पूर्व 53वें सप्ताह में रविवार को जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन वितरण किया। इस अवसर पर संस्थान ने बक्सर में वृद्धाश्रम निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण घोषणा की, जिससे समाज के असहाय बुजुर्गों को सहारा मिल सकेगा।कार्यक्रम का संचालन महाभारत क्लासेज के संस्थापक आदित्य विद्यार्थी, प्रभात शर्मा, शिक्षक लक्ष्मी नारायण एवं गुप्तेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपस्थित प्रमोद पाण्डेय (कार्यपालक सहायक), ललन राम एवं शिक्षक अजित (बाला) जी ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने आमजन से तन, मन और धन से सहयोग की अपील की। वक्ताओं ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को इस कार्य का मूल बताया।संस्थान को आर्थिक सहयोग शिवानन्द उपाध्याय, प्रमोद पाण्डेय, राहुल वर्मा, रमेश वर्मा एवं राज मल्होत्रा सहित अन्य लोगों द्वारा प्रदान किया गया। वहीं कृष्ण कुमार ने अपनी स्वर्गीय पत्नी कलावती देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भोजन व्यवस्था का संपूर्ण खर्च वहन किया।संस्थान के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि खाता संख्या 71, खेसरा 702, रकबा 2.62, जमाबंदी 69 से संबंधित भूमि के दस्तावेजी कार्य पूर्ण होने के बाद वृद्धाश्रम कार्यालय निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

साथ ही अन्य भूमि खरीदने अथवा दान में प्राप्त करने की भी योजना है।कार्यक्रम में संतोष राय, राजू सिंह (बीडीसी प्रतिनिधि), अजित वर्मा, चंदू सिंह, रौशन पांडेय, शिवम राय, विश्वास वर्मा, सोनू वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में दिव्यांग संघ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एवं अकरम ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।संस्थान ने आगामी 19 अप्रैल को बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पुनः भोजन वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की है।