डुमरी के संस्कृत शिक्षण केन्द्र में मेधावी छात्रों का सम्मान

हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी डुमरी स्थित संस्कृत शिक्षण केन्द्र में मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक उमाशंकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया।

डुमरी के संस्कृत शिक्षण केन्द्र में मेधावी छात्रों का सम्मान

केटी न्यूज/सिमरी

हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी डुमरी स्थित संस्कृत शिक्षण केन्द्र में मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक उमाशंकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया।कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में प्रिंस कुमार ने 453 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि गुडिया कुमारी (426 अंक), अभिषेक पांडेय (415 अंक), सुप्रिया कुमारी (410 अंक) और आकाश यादव (394 अंक) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इसके अलावा विकास (391 अंक), अनु (390 अंक), महिमा, विनय, विशाल एवं पुतुल (सभी 385 अंक), संगम (335 अंक), खुशी (331 अंक) तथा आकाश, शिवम, स्नेहा और आंचल चौबे (सभी 310 अंक) को भी सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्र के संस्थापक शिक्षक रंजन कुमार पांडेय ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का होना भी उतना ही आवश्यक है, तभी विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है।इस अवसर पर कई गणमान्य शिक्षक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उमाशंकर कुमार, नारायणजी चौबे, विनोद बहार, शिवजी कुमार, कमलेश पांडेय, रत्नेश चौबे, गुरु चौबे, मिथिलेश सिंह, सत्यनारायण ओझा, नवीन नितेश पांडेय, धोनी कुंवर एवं धीरज प्रसाद सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।