Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति में मानद सदस्यों की घोषणा, तिवारीपुर में सौरभ तिवारी मनोनीत

बक्सर के सदर विधायक आनंद मिश्रा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति में मानद सदस्यों की घोषणा की है। इसी क्रम में सदर प्रखंड के तिवारीपुर उच्च विद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।

उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति में मानद सदस्यों की घोषणा, तिवारीपुर में सौरभ तिवारी मनोनीत

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के सदर विधायक आनंद मिश्रा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति में मानद सदस्यों की घोषणा की है। इसी क्रम में सदर प्रखंड के तिवारीपुर उच्च विद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।ज्ञात हो कि सौरभ तिवारी एक शिक्षाविद् परिवार से आते हैं। उनके दादा स्वर्गीय जोड़ीलाल तिवारी एक प्रख्यात शिक्षक थे, जो शाहाबाद माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बक्सर उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवा दी।

उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति में मानद सदस्यों की घोषणा, तिवारीपुर में सौरभ तिवारी मनोनीत

बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी, विशेषकर बालिकाओं की समस्याओं को देखते हुए वर्ष 1958 में तिवारीपुर में एक उच्च विद्यालय की स्थापना की। इस विद्यालय को वर्ष 1964 में बिहार सरकार द्वारा राजकीय दर्जा प्रदान किया गया।इसके बाद जोड़ीलाल तिवारी ने प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए विद्यालय के विकास के लिए आजीवन समर्पण भाव से कार्य किया। उनके योगदान को सम्मानित करते हुए तत्कालीन विधायक स्वर्गीय जगनारायण त्रिवेदी के प्रयास से समाज व परिवार के सहयोग से विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई, ताकि छात्र-छात्राएं उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें।

उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति में मानद सदस्यों की घोषणा, तिवारीपुर में सौरभ तिवारी मनोनीत

सौरभ तिवारी ने बताया कि उनके दादा को उस समय ‘आधुनिक विश्वामित्र’ और ‘शाहाबाद के मालवीय’ के रूप में संबोधित किया जाता था। उनके शिष्यों की एक लंबी श्रृंखला आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है।अपने मनोनयन पर सौरभ तिवारी ने विधायक आनंद मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ‘अमित’ को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनका नाम प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की गरिमा और व्यवस्था को उच्च स्तर पर स्थापित करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति में मानद सदस्यों की घोषणा, तिवारीपुर में सौरभ तिवारी मनोनीत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।