चौसा में पर्वों को लेकर प्रशासन सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

आगामी ईद, रामनवमी और चैती छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर चौसा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को मुफ़स्सिल थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने साफ संकेत दिया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चौसा में पर्वों को लेकर प्रशासन सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

केटी न्यूज/चौसा

आगामी ईद, रामनवमी और चैती छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर चौसा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को मुफ़स्सिल थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने साफ संकेत दिया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज पासवान और थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने सख्त लहजे में कहा कि शराब और उससे जुड़े अवैध कारोबार पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शराब का सेवन या तस्करी करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।बीडीओ मनोज पासवान ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।बैठक में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। कुल मिलाकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।