Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर
Keshav Times

युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता

बिहार में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का संदेश मंगलवार को डुमरांव में देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर डुमरांव के समीप बक्सर जाने के दौरान भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता

__ एनएच-922 पर संजय सरावगी का फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, युवा नेता ने कहा- उनके नेतृत्व में बिहार में नई ऊंचाइयों को छुएगा संगठन

केटी न्यूज/डुमरांव।

बिहार में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का संदेश मंगलवार को डुमरांव में देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर डुमरांव के समीप बक्सर जाने के दौरान भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल दिखा। युवाओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवा नेता दीपक यादव ने कहा कि संजय सरावगी का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व मिलना भाजपा के कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवाओं के लिए नई ऊर्जा का संचार करने वाला है।

युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता

उनके अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत तथा प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और ऊर्जावान युवा हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।दीपक यादव ने आगे कहा कि युवा वर्ग पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में बिहार में भाजपा का जनाधार और संगठनात्मक मजबूती दोनों बढ़ेंगे।इस मौके पर सुजीत सिंह, अभिषेक रंजन, रोहित सिंह, राजा यादव, अमन सिंह, सुनील सिंह, अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।