Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

ठंड में उम्मीद की गर्माहटः अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बने अजय राय

जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे जरूरतमंदों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। ठंडी हवाओं, कोहरे और गिरते तापमान के बीच जहां आम लोग अपने घरों में सिमटने को मजबूर हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के जीवन में राहत और गर्माहट घोलने में जुटे हैं। डुमरांव के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं युवा समाजसेवी अजय राय ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

ठंड में उम्मीद की गर्माहटः अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बने अजय राय

-- डुमरांव में स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कपड़े, समाज से सहयोग की अपील

केटी न्यूज/डुमरांव

जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे जरूरतमंदों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। ठंडी हवाओं, कोहरे और गिरते तापमान के बीच जहां आम लोग अपने घरों में सिमटने को मजबूर हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के जीवन में राहत और गर्माहट घोलने में जुटे हैं। डुमरांव के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं युवा समाजसेवी अजय राय ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।अजय राय ने ठंड से बचाव के उद्देश्य से पहले जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया और अब उन्होंने अनाथ व बेसहारा बच्चों की ओर कदम बढ़ाया है।

ठंड में उम्मीद की गर्माहटः अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बने अजय राय

इस क्रम में उन्होंने कुल 40 से 45 जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। जैसे ही बच्चों को गर्म कपड़े मिले, उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। ठंड के मौसम में यह मदद उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं थी।इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि इस नेक कार्य को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग और विश्वास के कारण ही यह सेवा कार्य संभव हो पाया। अजय राय ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों के बीच गर्म कपड़े वितरण का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा ठंड के कारण परेशान न हो।

ठंड में उम्मीद की गर्माहटः अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बने अजय राय

उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के जरूरतमंदों की पहचान करें और यथासंभव उनकी मदद करें। छोटी-छोटी सहायता भी किसी के जीवन में बड़ी राहत बन सकती है।कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार, शिक्षक महताब आलम, युवा समाजसेवी राहुल सूर्यवंशी, अभिषेक रंजन और शुभम राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अजय राय के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।ठंड के इस मौसम में अजय राय का यह प्रयास न सिर्फ बच्चों को गर्माहट दे रहा है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी फैला रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।