चौसा आरओबी के अधूरे संपर्क पथ के निर्माण की आस अधूरी

चौसा रेलवे स्टेशन के समीप बन रहा रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का संपर्क पथ के निर्माण पूरा होने की लोगों की आस खत्म होने का नाम नही ले रही हालांकि, निर्माण कार्य तो चल रहा मगर, कछुवे की चाल से, आते-जाते यात्रीयों की बरबस ही मुंह से निकल रहा कि आखिर कब पूरा संपर्क पथ का निर्माण या कब इस रेल गेट बन्दी से लोगों को छुटकारा मिलेगा, जबकि, पदाधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द संपर्क पथ निर्माण कर लोगों के हवाले कर दिया जाएगा।

चौसा आरओबी के अधूरे संपर्क पथ के निर्माण की आस अधूरी

केटी न्यूज/बक्सर  

चौसा रेलवे स्टेशन के समीप बन रहा रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का संपर्क पथ के निर्माण पूरा होने की लोगों की आस खत्म होने का नाम नही ले रही हालांकि, निर्माण कार्य तो चल रहा मगर, कछुवे की चाल से, आते-जाते यात्रीयों की बरबस ही मुंह से निकल रहा कि आखिर कब पूरा संपर्क पथ का निर्माण या कब इस रेल गेट बन्दी से लोगों को छुटकारा मिलेगा, जबकि, पदाधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द संपर्क पथ निर्माण कर लोगों के हवाले कर दिया जाएगा।

बता दें कि चौसा आरओबी का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में शुरू किया गया। चार करोड़ की लागत रेल विभाग द्वारा दोनो पटरियों पर आरओबी का निर्माण वर्ष 2018 में पूरा किया गया। लेकिन दोनों तरफ का संपर्क मार्ग अधूरा रह जाने से इसका उपयोग अब तक संभव नहीं हो सका है। इससे न सिर्फ यात्रियों को असुविधा हो रही थी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रेलवे फाटक पर लंबा जाम झेलना पड़ रहा था। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब कच्चा रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भर जाता है।

जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने कई बार इस अधूरी परियोजना को लेकर आवाज उठाई थी। तब वर्ष 2022 में बकायदा सम्पर्क पथ के निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ शिल्यन्यास किया गया। जबकि इसका निर्माण कार्य एक वर्ष पूरा कर लेने तय समय सीमा दी गई। तय समय सीमा को बीते लगभग दो वर्ष बीतने को है। इस सबन्ध में पुल निर्माण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सितम्बर 2025 में निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, आज भी सम्पर्क पथ निर्माण अधूरा है। 

विभागीय पदाधिकारी ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।  अब तक कार्य में देरी का मुख्य कारण तकनीकी दिक्कतों के साथ-साथ ज़मीन अधिग्रहण से जुड़ी जटिलताएं रहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ मामले सुलझ गए है। जहां लिंक सड़क व सम्पर्क पथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।