सात समुंदर पार जोहान्सबर्ग से बिहार के गांव में पहुंची विदेशी दुल्हन किम ने अमित से की शादी

सात समुंदर पार जोहान्सबर्ग से बिहार के गांव में पहुंची विदेशी दुल्हन किम ने अमित से की शादी

केटी न्यूज/पटना/बेतिया 

कहते हैं कि प्यार सरहद की बेड़ियों को तोड़ देता है। ऐसा ही कुछ नजारा बीते बिहार के रामनगर में भी देखने को मिला। सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और बिहार के अमित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई।

दरअसल दूल्हा अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए, जहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। जानकारी के अनुसार अमित कुमार जिस कंपनी में काम करते थे उसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले किम से आंखें चार हुई। फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। किम अपनी मां के साथ साउथ अफ्रीका से रामनगर में पहुंच गई। इसके बाद अमित कुमार और किम ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।

अमित-किम ने किया एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान

बताया जाता है कि रामनगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी पीएमवीएस कॉलेज के लेक्चरर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर और गृहिणी रानी ठाकुर के पुत्र अमित कुमार जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले वहां की मूल निवासी किम से आंखें चार हुई। दोनों ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान किया. इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया।

भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला फिट नहीं बैठता रहा था। यही स्थिति किम के साथ भी थी। दोनों के घर परिवार को भी यह थोड़ा नागवार लगा. लेकिन, बाद में अमित और किम की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा और परिवार शादी के लिए तैयार हो गया। वहीं देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की इस शादी में कई लोग और शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।