Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

रैयतदारों से राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अपील

बिहार में सभी रैयतदारों से नीतीश सरकार ने अपने जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करने को कहा है।

रैयतदारों से राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अपील
Bihar government

केटी न्यूज़/पटना

बिहार में सभी रैयतदारों से नीतीश सरकार ने अपने जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करने को कहा है।इस कारण भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने निर्देश जारी किये है।

रैयतदारों से राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अपील

सभी रैयतदारों से राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अपील की है कि वे अपना आधार और मोबाइल नंबर जरूर रजिस्टर कराएं।ऐसा इसलिए क्योंकि जमाबंदी से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इन सेवाओं में दाखिल-खारिज, एलपीसी, भू-लगान, राजस्व न्यायालय में चल रहे मामलों की जानकारी और एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

रैयतदारों से राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अपील

इसके अलावा, भविष्य में जमाबंदी में होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी भी एसएमएस के जरिए घर बैठे मिल सकेगी। इससे राजस्व और भूमि सुधार विभाग का कामकाज भी आसान होगा। अपना आधार और मोबाइल नंबर जमाबंदी से जोड़ने के लिए आपको अपने नजदीकी राजस्व कर्मचारी से संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको अपनी भू-लगान रसीद, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।