कौन है जिम्मेदार! फंदे पर लटके मिले 12 साल के सुधार व 10 वर्ष की शिवानी, मौत

दो मासूम बच्चे फंदे पर कैसे झूल गये। जिसमें दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी मच गयी। घटना कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बधार में खेत के बीच बनी झोपड़ी में 12 वर्षीय सुधार कुमार और उसकी 10 वर्षीय बहन शिवानी कुमारी फंदे से लटके मिले हैं।

कौन है जिम्मेदार! फंदे पर लटके मिले 12 साल के सुधार व 10 वर्ष की शिवानी, मौत

केटी न्यूज/  कैमूर 

दो मासूम बच्चे फंदे पर कैसे झूल गये। जिसमें दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी मच गयी। घटना कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बधार में खेत के बीच बनी झोपड़ी में 12 वर्षीय सुधार कुमार और उसकी 10 वर्षीय बहन शिवानी कुमारी फंदे से लटके मिले हैं। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

ये दोनों बच्चे हरगांव निवासी घुरबीगन राजभर के थे। पिता के अनुसार शिवानी धान की बाल चुनने इस्माइलपुर के सिवान गई थी। देर तक घर न लौटने पर छोटा भाई सुधार उसे ढूंढने गया। काफी देर तक दोनों के न लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो झोपड़ी में दोनों फंदे से लटके मिले।

शिवानी को चंदौली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और वहीं उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि सुधार को भभुआ लाया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। उसका शव भी पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है और हर एंगल से जांच की जा रही है। चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

कैमूर जिले के चैनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता के दिए गए आवेदन के आलोक में कुल 9 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे का अनुसंधान किया जा रहा है। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने जानकारी देते हुए बताया फंदे से दो किशोर भाई बहन की मौत हुई है। दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है। घटनास्थल खेत के बीच का है जहां मड़ई में फंदे से झूलता डेड बॉडी मिलने की बात परिजनों ने बताई है। सभी सस्पेक्ट से पूछताछ करते हुए और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।