Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

सीएम नीतीश कुमार से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
Chirag Paswan

केटी न्यूज़/पटना

सीएम नीतीश कुमार से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार चिराग सीएम से मिलने पहुंचे थे।दोनों की इस मुलाकात को लेकर सियासी हलचल तेज है।

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

चिराग ने नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर आपस में बातचीत करते दिखे।दोनों की मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है।चिराग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।इस मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी चिंताएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन विषयों को लेकर संबंधित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के द्वारा 2014 में बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली बनाई थी।इसमें दफादार अथवा चौकीदारों के आश्रितों की बहाली का प्रावधान किया गया था।इस नियमावली के तहत साल 2023 तक आश्रितों की बहाली होती रही है।पहले से रिटार्यड और रिटायर होनेवाले चौकीदारों के आश्रितों की बहाली एवं स्वेच्छिक सेवानिवृत के शेष आश्रितों की नियुक्ति पत्र अभी तक जारी नहीं किए गए, जबकि एक-दो जिलों में सरकार ने नई बहाली की प्रकिया शुरू कर दी है, जो चिंताजनक विषय है। चिराग ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि उनकी पार्टी लोजपा रामविलास की मांग है कि इस प्रक्रिया को पूर्व की तरह फिर से बहाल कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।