Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

अपराधियों ने मचाया तांडव चार को मारी गोली महिला समेत दो की मौत

बिहार में अपराधियों का तांडव का जारी है। हत्या व लूट की घटनाओं में बेहाताशा वृद्धि होरही है। ऐसा ही एक मामला आया है समस्तीपुर में जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई.............

अपराधियों ने मचाया तांडव चार को मारी गोली महिला समेत दो की मौत

अपराधियों ने मचाया तांडव चार को मारी गोली महिला समेत दो की मौत

केटी न्यूज/पटना

बिहार में अपराधियों का तांडव का जारी है। हत्या व लूट की घटनाओं में बेहाताशा वृद्धि होरही है। ऐसा ही एक मामला आया है समस्तीपुर में जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर टभका गांव में दी गई।

अपराधियों ने मचाया तांडव चार को मारी गोली महिला समेत दो की मौत

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर अंधैल गांव निवासी अजय कुमार पिता स्व. जोगी राय एवं मृतिका महिला की पहचान पछियारी टोल वार्ड 1 निवासी सुशीला देवी पति मंजय साहनी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे थे। अपराधियों के द्वारा त्रिमूर्ति डेयरी सह सीएसपी संचालक रजनीश कुमार से पिस्टल के दिखा कर डराने लगे और करीब 40 हजार रुपए लूट कर भागने लगे।

अपराधियों ने मचाया तांडव चार को मारी गोली महिला समेत दो की मौत

उसी दौरान वहां बैठी सुशीला देवी चिल्लाने लगी। जिसके बाद अपराधियों के द्वारा सुशीला पर गोली चला दी। गोली महिला पेट में लगी। जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हल्ला सुनकर आए अकलू यादव व  राजीव ठाकुर पर भी गोली चला दी। हलांकि उन्हें गोली लगी नही। 

अपराधियों ने मचाया तांडव चार को मारी गोली महिला समेत दो की मौत

वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे डेयरी कर्मचारी अजय यादव ने अपराधियों को पकड़ने क लिए पीछे भागे उसी दौरान एक अपराधी ने गोली चला दी। जो अजय के सीने में लगी और अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय सराय लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी, थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जूट गये। वहीं रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी सीएसपी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जिस तरफ अपराधियों के भागने की सूचना है उस इलाके में पुलिस की एक टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया है। सभी मार्गों पर जांच अभियान तेज कर दिया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।