Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया

रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1988 बैच के अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया है।

मनोज कुमार सिंह को  उत्तर प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया
Manoj Kumar Singh

केटी न्यूज़/लखनऊ

रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1988 बैच के अधिकारी मनोज कुमार सिंह को  उत्तर प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया है।वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर कृषि उत्पादन आयुक्त और इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर के अलावा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभा  रहे हैं।उन्होंने आईएएस दुर्गा शंकर मिश्र के स्थान पर चीफ सेक्रेटरी का पद संभाला है।

मनोज कुमार सिंह को  उत्तर प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया

मनोज कुमार सिंह को टीम योगी का अहम चेहरा माना जाता है।1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को ‘परफॉर्मर’ के तौर पर जाना जाता है।वरिष्ठतम अधिकारियों में से एक के रूप में, उन्होंने अपने व्यापक अनुभव, दक्षता, समर्पण और योग्यता के कारण नौकरशाही में एक शानदार प्रतिष्ठा अर्जित की है।यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे कार्यकाल में सिंह पर लगातार भरोसा दिखाया है।अक्सर कहा जाता है कि मनोज कुमार सिंह ने योगी के ‘समय पर डिलीवरी’ के मंत्र को पूरी तरह से अपनाया है।

मनोज कुमार सिंह को  उत्तर प्रदेश का मुख्‍य सचिव बनाया गया

मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2019 कुंभ मेले को एक भव्य वैश्विक आयोजन बनाने के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नोडल अधिकारी के रूप में उन्होंने कुंभ-2019 से जुड़ी हर तैयारी की देखरेख की।अब मुख्य सचिव के रूप में उनका व्यापक अनुभव महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में सहायक होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।