अयोध्या के मंदिरों में दीप जलते हैं तो दो लोगों को परेशानी होती है-सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव को लेकर मिल्कीपुर पहुंचे।यहां उन्होंने भाषण देते हुए पिछली सरकारों पर खूब निशाना साधा।

अयोध्या के मंदिरों में दीप जलते हैं तो दो लोगों को परेशानी होती है-सीएम योगी
CM Yogi

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव को लेकर मिल्कीपुर पहुंचे।यहां उन्होंने भाषण देते हुए पिछली सरकारों पर खूब निशाना साधा।सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि गरीब का राशन सपा सरकार में गुंडे हजम कर जाते थे। हर जिले के बड़े गुंडे सपा के शागिर्द थे। सपा के पदाधिकारी थे।सपा मुखिया को तो बाबरी मस्जिद प्यारी थी। इनका सारा चिट्ठा सामने आएगा तो ये कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे।

सपा सरकार में जन्माष्टमी आयोजन रोकने का काम किया गया। हरे राम, हरे कृष्ण की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं आथी थी, इसलिए उसे मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए रोक दी। जब अयोध्या के मंदिरों में दीप जलते हैं तो दो लोगों को परेशानी होती है। एक समाजवादी पार्टी के मुखिया को और दूसरे पाकिस्तान को। ये डकैती डालते हैं इसलिए इन्हें अंधेरा चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ने अयोध्या को अंधेरा कर रखा था, हमने अयोध्या को 30 हजार करोड़ की योजनाएं दी है।

सीएम ने कहा कि साल 2017 में माफियाओं की समानांतर सरकार चलती थी। बबुआ घर से नहीं निकलता था और 12 बजे सोकर उठता था। अच्छी सरकार विकास लेकर आती है। योजनाओं को बिना भेदभाव के गरीबों तक पहुंचाती है। 2017 से पहले यूपी विकास का बाधक माना जाता था। अराजकता चरम पर थी। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के कामों को तेजी से बढ़ाया है।उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। मिल्कीपुर की विधानसभा सीट उन 10 सीटों में से एक है जहां उपचुनाव होने वाले हैं।