Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सास ने दामाद को पकड़ने के लिए मारा छापा, बेटी को छोड़ दूसरी औरत संग रह रहा था दामाद

भागलपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है।जहां एक बीवी के होते हुए चुपके से दूसरी औरत के साथ रह रहा था।

सास ने दामाद को पकड़ने के लिए मारा छापा, बेटी को छोड़ दूसरी औरत संग रह रहा था दामाद
Mother-in-law Raided

केटी न्यूज़/भागलपुर

भागलपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है।जहां एक बीवी के होते हुए चुपके से दूसरी औरत के साथ रह रहा था।3 बच्चों का पिता पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिला के साथ रह रहा था।संजय बिंद की सास मंगलवार को इलाज कराने आई थी। उसने अस्पताल के बाहर अपने दामाद संजय को देखा। उसका पीछा किया तो वो एक अपार्टमेंट के फ्लैट में जा घुसा। दरवाजा पीटने पर संजय ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद सास ने फोन कर अपनी बेटी और संजय की पत्नी माला को भी वहां बुला लिया।उसके बाद दरवाजा खोलने को लेकर 3 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।पत्नी दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन संजय ने दरवाजा नहीं खोला।

सास ने दामाद को पकड़ने के लिए मारा छापा, बेटी को छोड़ दूसरी औरत संग रह रहा था दामाद

पत्नी और सास ने थक हारकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो पति संजय पलंग के नीचे छिपा मिला।उसी के साथ रहने वाली दूसरी गर्भवती महिला को उसकी पत्नी के घर वालों ने पकड़ लिया।पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया।सास सुलचना देवी का कहना है कि संजय बिंद ने दूसरी शादी कर ली है।उसकी दूसरी पत्नी भी गर्भवती है।पहली पत्नी से जो तीन बच्चे हैं, उसका पालन पोषण ननिहाल के वाले ही करते हैं।

सास ने दामाद को पकड़ने के लिए मारा छापा, बेटी को छोड़ दूसरी औरत संग रह रहा था दामाद

संजय बिंद की 2008 में सुलतानगंज थाना के सिमरिया निवासी माला देवी से हुई थी। दोनों को तीन बच्चे भी हुए, लेकिन पत्नी माला देवी का आरोप है कि 2018 में संजय ने जहर देकर मुझे मारने की कोशिश की, लेकिन सही वक्त पर इलाज होने पर वो बच गई।उसके बाद 2019 में पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस किया । कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया, लेकिन संजय बिंद सुल्तानगंज से भागकर भागलपुर आ गया। यहां वो किसी महिला के इश्क में पड़ गया और उसके साथ रहने लगा।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।