Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

'सीमा हैदर' से भारत की सुरक्षा को है ख़तरा, पाकिस्तान के करीबी ने खोले गहरे राज़

पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक ने सीमा हैदर पर कई बड़े संगीन आरोप लगाए हैं।

'सीमा हैदर' से भारत की सुरक्षा को है ख़तरा, पाकिस्तान के करीबी ने खोले गहरे राज़
Seema haider

केटी न्यूज़/दिल्ली

पाकिस्तान की सरहदों को लांघ कर आने वाली सीमा हैदर एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक ने सीमा हैदर पर कई बड़े संगीन आरोप लगाए हैं।सीमा हैदर से जुड़ा एक ऑडिओ सामने आया है।इस ऑडियो में पाकिस्तानी शख्स खुद को सीमा हैदर का करीबी बता रहा है।इतना ही नही वह उसकी गतिविधियां  को संदिग्ध होने का दावा भी कर रहा है।

'सीमा हैदर' से भारत की सुरक्षा को है ख़तरा, पाकिस्तान के करीबी ने खोले गहरे राज़

गुलाम हैदर के वकील मोमिन ने एक वीडियो जारी किया है और बताया है कि सीमा हैदर भारत की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। आने वाले समय में वह भारत की सुरक्षा को कोई ना कोई नुकसान जरूर पहुंचाएगी। जिस हिसाब से सीमा के करीबी ने उसके बारे में जो कुछ बताया है उसे ध्यान में रखते हुए उसकी जांच होनी चाहिए और उसे जेल भेजना चाहिए। 

'सीमा हैदर' से भारत की सुरक्षा को है ख़तरा, पाकिस्तान के करीबी ने खोले गहरे राज़

वायरल ऑडियो में पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन से करीबी को बातचीत करते हुए सुना जा सकता है।इस शख्स का कहना है कि सीमा अपने चाचू गुलाम अकबर के पास जाती थी,जो कि पाकिस्तानी आर्मी में है।अकबर पाकिस्तान की सेना के जवानों को ट्रेनिंग देता है।सीमा उस ट्रेनिंग सेंटर में अपने चाचू के पास जाती थी और वहां पर कुछ दिनों वहां रहकर आती थी।अंजान शख्स ने ये भी कहा कि सीमा टेक्निकली बहुत तेज है।वह तकनिक के माध्यम से किसी भी गैजेट को हैक कर सकती है।

'सीमा हैदर' से भारत की सुरक्षा को है ख़तरा, पाकिस्तान के करीबी ने खोले गहरे राज़

सीमा के करीबी होने का दावा करने वाले ने ये भी कहा सीमा हैदर को पबजी खेलने नहीं आता है। पबजी के बारे में वह लोगों से झूठ बोल रही है।सचिन से वह पबजी के माध्यम से नही मिली।पाकिस्तानी शख्स ने यह भी बताया कि सीमा हैदर के पिता ने उससे फोन पर कहा था कि मेरे बच्चों को लेकर आओ।मैं उन्हे देखना चाहता हूं।जिस पर सीमा हैदर ने कॉल कट कर दिया।वह बच्चों को लेकर उनसे मिलने नहीं गई। 

'सीमा हैदर' से भारत की सुरक्षा को है ख़तरा, पाकिस्तान के करीबी ने खोले गहरे राज़

सीमा हैदर ने अपने बच्चों को वहां ढाल बनाकर रखा है ताकि कोई उससे सख्ती न करे और वह पकड़ी न जाए। जब वह यहां से भारत जा रही थी। तब वह बस में अपने बच्चों को लेकर बैठी थी ।जैसे ही एक पुलिस वाला उसकी तरफ पूछताछ करने पहुंचा तो उसने अपनी बड़ी बेटी के मुंह में हाथ डालकर उल्टी करवा दी। जिससे पुलिस वाला बिना पूछताछ किए ही वहां से चला गया। जब गुलाम हैदर के वकील ने पाकिस्तानी शख्स से पूछा कि सीमा हैदर यह बताती है कि गुलाम हैदर उसे मारता था। जिस पर उसने बताया कि सीमा खुद ही अपने पति गुलाम को मारा करती थी। वह तो बेचारा उससे बहुत प्यार करता था। सीमा ही उसे छोड़कर भाग गई।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।