Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान

दो बालू लदे ट्रेलरों की भीषण टक्कर के बाद एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। चालक वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह फंस गया और जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। शनिवार की मध्यरात्रि करीब तीन बजे हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक के सिर और पैर से लगातार खून बह रहा था।

दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान

__ रात तीन बजे मिली सूचना, चार मिनट में घटनास्थल पहुंचे कृष्णा शर्मा, प्रशासन के सहयोग से चलाया साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन

केटी न्यूज/बक्सर।

दो बालू लदे ट्रेलरों की भीषण टक्कर के बाद एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। चालक वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह फंस गया और जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। शनिवार की मध्यरात्रि करीब तीन बजे हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक के सिर और पैर से लगातार खून बह रहा था। ऐसे संकटपूर्ण समय में करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया।घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पीयूष यादव, पिता जितेंद्र यादव, के रूप में हुई है। फिलहाल सदर अस्पताल बक्सर में उसका इलाज चल रहा है।

दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान

हादसे की सूचना जगदीशपुर गांव निवासी अनिल सिंह कुशवाहा ने सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा को फोन पर दी। अनिल तिलक समारोह से घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने दुर्घटना देखी। सूचना मिलते ही कृष्णा शर्मा ने रात की नींद छोड़ महज चार मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ट्रेलर के अंदर बुरी तरह फंसे चालक की हालत गंभीर देख कृष्णा शर्मा ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली। करीब एक घंटे तक लगातार मशक्कत और जोखिम के बीच घायल चालक को बाहर निकालने का प्रयास चलता रहा।

दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान

आखिरकार उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद एम्बुलेंस से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। कृष्णा शर्मा फिलहाल अस्पताल में घायल के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलने पर चालक के परिजन आजमगढ़ से बक्सर के लिए रवाना हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। कृष्णा शर्मा ने कहा कि किसी की जिंदगी संकट में हो तो समय और परिस्थितियों की परवाह किए बिना मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से सड़क हादसों में घायलों की मदद करने और तत्काल पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना देने की अपील की।

दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।