चंदा गांव में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, सगाई टूटने से डिप्रेशन में था मृतक

चक्की थाना क्षेत्र के चंदा गांव में 25 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार की रात की है, स्वजनों को इसकी जानकारी सुबह में हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

चंदा गांव में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, सगाई टूटने से डिप्रेशन में था मृतक

- घर के बगल में स्थित नीम के पेड़ से लटका था शव, पुलिस ने कब्जे में ले कराया पोस्टमार्टम

केटी न्यूज/चक्की

चक्की थाना क्षेत्र के चंदा गांव में 25 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार की रात की है, स्वजनों को इसकी जानकारी सुबह में हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान चंदा गांव निवासी बिरेन्द्र यादव के पुत्र गोलू यादव के रूप में हुई है। वह सोमवार की रात घर पर खाना खाकर छत पर सोने चला गया था, और अहले सुबह घर के बगल में स्थित नीम के पेड़ पर फंदा डाल उसने फांसी लगा लिया था। सुबह करीब पांच बजे स्वजनों की नींद खुली तथा छत पर गए तो देखा कि गोलू छत पर नहीं है। अभी लोग उसकी तलाश शुरू ही किए थे कि नीम के पेड़ से लटका उसका शव नजर आया। जाहिर है उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी।

ग्रामीण सूत्रों की मानें तो वह नशे का आदी था। दो महीने पहले उसकी सगाई टूट गई थी, जिसके बाद उसके नशे की लत और तेज हो गई थी तथा नशे की हालत में वह अक्सर अपने घरवालों से झगड़ा भी करता था। जिससे परेशान घरवाले कई बार पुलिस को इसकी सूचना भी दिए थे, लेकिन उसकी हरकते कम नहीं हुई थी।

माना जा रहा है कि नशे की लत, सगाई टूटने के डिप्रेशन व घरेलु विवाद में ही उसने ऐसा कदम उठाया है। बहरहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद से मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जबकि गांव में भी मायूशी छाई है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।