Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सोनपुर मेले में नौका दौड़ प्रतियोगिता, विजेताओं को मिली ट्रॉफी

छपरा। विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में उजले कपड़े पहने और सर पर गमछे से पगड़ी बांधे नाविकों ने बाबा हरिहर नाथ के जयकारों के बीच नौका दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।

सोनपुर मेले में नौका दौड़ प्रतियोगिता, विजेताओं को मिली ट्रॉफी

केटी न्यूज़ / छपरा

छपरा। विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में उजले कपड़े पहने और सर पर गमछे से पगड़ी बांधे नाविकों ने बाबा हरिहर नाथ के जयकारों के बीच नौका दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सोनपुर के 20 नावों पर सवार 60 नाविकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता पुल घाट से काली घाट तक एक किलोमीटर के रास्ते में आयोजित की गई। अधिकारियों ने एसडीआरएफ की बोट पर सवार होकर पुल घाट से हरी झंडी दिखाकर नाविकों को रवाना किया और उनके जोश को बढ़ाया। 

बाबा हरिहर नाथ के जयकारे के बीच नाविक एक-दूसरे को पछाड़ते हुए जीत की ओर बढ़ रहे थे। निर्णायक मंडल काली घाट पर बैठा हुआ था। प्रतियोगिता में 16 नंबर नाव पर सवार मिठाई सहनी, राजदेव साहनी और रविंद्र सहनी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 17 नंबर नाव के नाविक राजकुमार साहनी, रामशंकर साहनी और लगिंद्र साहनी रहे, जबकि तीसरे नंबर पर 4 नंबर नाव पर सवार जुगेश्वर साहनी, सोनू साहनी और धनेश साहनी रहे। अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।