Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

छपरा जंक्शन पर रेल प्रबंधक का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं के विस्तार के निर्देश

छपरा। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल और यूटीएस हॉल समेत अन्य विभागों की गहन जांच की।

छपरा जंक्शन पर रेल प्रबंधक का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं के विस्तार के निर्देश

केटी न्यूज़/ छपरा

छपरा।  वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल और यूटीएस हॉल समेत अन्य विभागों की गहन जांच की। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए कई निर्देश दिए।  

रेल प्रबंधक ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्री सुविधाओं को बढ़ाया गया है। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अधिक भीड़ होने के कारण वेटिंग हॉल में अतिरिक्त बेंच लगाने के निर्देश दिए। टिकट वेंडिंग मशीनों को नियमित रूप से चालू रखने पर जोर दिया और ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा जिससे यात्री खुद से मशीन का उपयोग कर टिकट प्राप्त कर सकें।  

निरीक्षण के दौरान वेटिंग हॉल में एक पुराने और क्षतिग्रस्त स्टॉल को खाली कर रेल के उपयोग में लाने का आदेश दिया। स्टेशन डायरेक्टर से एसी वेटिंग हॉल के निर्माण पर चर्चा हुई, जिसे जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही, लगेज स्कैनर मशीन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इसे जल्द चालू करने की बात कही। इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार, आरपीएफ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जाएंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।