चोरी की बाइक पर शराब तस्करी का खेल बेनकाब, पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिग समेत तीन

कोरानसराय पुलिस ने शराब तस्करी के एक शातिर तरीके का पर्दाफाश करते हुए चोरी की बाइक पर शराब खपाने जा रहे तीन लोगों को धर दबोचा है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने बाइक सवारों को संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली।

चोरी की बाइक पर शराब तस्करी का खेल बेनकाब, पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिग समेत तीन

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय पुलिस ने शराब तस्करी के एक शातिर तरीके का पर्दाफाश करते हुए चोरी की बाइक पर शराब खपाने जा रहे तीन लोगों को धर दबोचा है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने बाइक सवारों को संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली।तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक पर रखे बैग से 17 पीस एट पीएम फ्रूटी शराब बरामद हुई। शराब की खेप मिलते ही पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। जांच में सामने आया कि जिस बाइक से शराब की ढुलाई की जा रही थी, वह बाइक औरंगाबाद जिले से कुछ दिन पूर्व चोरी की गई थी। तस्करों ने पहचान छुपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान केसठ गांव निवासी नीरज कुमार और टिंकू कुमार के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर बाइक और शराब को जब्त कर लिया है। नाबालिग को बाल संरक्षण कानून के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अलग किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह महज एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की कड़ी हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल कर शराब की सप्लाई की जा रही थी, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।कोरानसराय पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन इलाकों से जुड़े हैं। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।