नीतीश कुमार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, रवि उज्ज्वल ने जदयू सदस्यता का किया रिन्यूअल

जनता दल (यूनाइटेड) की राजनीति में एक बार फिर सक्रियता और प्रतिबद्धता का संदेश देते हुए डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी और जदयू के वरिष्ठ नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने नये सत्र के लिए पार्टी की सदस्यता का रिन्यूअल कर लिया है। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (दादा) के हाथों सदस्यता ग्रहण की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों व सिद्धांतों को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नीतीश कुमार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, रवि उज्ज्वल ने जदयू सदस्यता का किया रिन्यूअल

-- पटना में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हाथों ग्रहण की नये सत्र की सदस्यता, डुमरांव से बिहार तक सियासी सक्रियता तेज

केटी न्यूज/डुमरांव

जनता दल (यूनाइटेड) की राजनीति में एक बार फिर सक्रियता और प्रतिबद्धता का संदेश देते हुए डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी और जदयू के वरिष्ठ नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने नये सत्र के लिए पार्टी की सदस्यता का रिन्यूअल कर लिया है। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (दादा) के हाथों सदस्यता ग्रहण की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों व सिद्धांतों को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर रवि उज्ज्वल ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय पर आधारित है, जिसे आम जनता तक ले जाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

उन्होंने दो टूक कहा कि वे पहले से कहीं अधिक मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।गौरतलब है कि रवि उज्ज्वल कुशवाहा डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में अपनी अनोखी और चर्चित “जनता एग्रीमेंट यात्रा” के जरिए खासे सुर्खियों में आए थे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निकाली गई इस यात्रा ने न सिर्फ डुमरांव, बल्कि पूरे जिले का सियासी पारा चढ़ा दिया था। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और समाधान के लिए स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट करना, उनकी राजनीति को बाकी नेताओं से अलग पहचान देता है।इस यात्रा के दौरान रवि उज्ज्वल ने आम लोगों से किए गए वायदों को सार्वजनिक रूप से दर्ज कर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी थी।

उनका मानना है कि राजनीति केवल भाषणों और वायदों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता से किए गए हर वचन को निभाना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि का धर्म है। यही वजह है कि उनकी इस पहल को जनता के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी एक “तगड़ी चुनौती” के रूप में देखा गया।पार्टी सदस्यता के रिन्यूअल के बाद उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में वे बिहार भर में नीतीश कुमार के विकास मॉडल और जदयू की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आम जनता की आवाज को पार्टी मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।राजनीतिक जानकारों की मानें तो रवि उज्ज्वल की सक्रियता जदयू के लिए डुमरांव और आसपास के इलाकों में नई ऊर्जा भर सकती है। सदस्यता रिन्यूअल के साथ ही यह संकेत भी साफ है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में उनकी भूमिका और मुखर होने वाली है।