जिलाधिकारी साहिला ने लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई, 14 मामलों पर हुई सुनवाई, 6 का निष्पादन

समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को जिलाधिकारी साहिला द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त कुल 14 लोक शिकायत निवारण से संबंधित मामलों की विस्तृत सुनवाई की गई, जिसमें से 6 मामलों का निष्पादन जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही किया गया।

जिलाधिकारी साहिला ने लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई, 14 मामलों पर हुई सुनवाई, 6 का निष्पादन

केटी न्यूज/बक्सर

समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को जिलाधिकारी साहिला द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त कुल 14 लोक शिकायत निवारण से संबंधित मामलों की विस्तृत सुनवाई की गई, जिसमें से 6 मामलों का निष्पादन जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही किया गया।सुनवाई के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से एक-एक कर मामलों की स्थिति की जानकारी ली और शिकायतकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं की गंभीरता से समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोक शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जिलाधिकारी ने कहा कि लोक शिकायत निवारण प्रणाली शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया।सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, विद्युत अवर प्रमंडल डुमरांव एवं इटाढ़ी के अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर एवं सिमरी, अंचलाधिकारी बक्सर एवं ब्रह्मपुर, साथ ही थानाध्यक्ष सिमरी और वासुदेवा ओपी भी शामिल हुए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक शिकायतों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करें तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल मामलों का निपटारा नहीं, बल्कि जनता का विश्वास अर्जित करना है।