नप की लापरवाही से विष्णू मंदिर से दुर्गामंदिर तक जाने वाले रास्ता का हो गया है अतिक्रमण
नगर परिषद की लापरवाही से अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद होते जा रहा है। वाहन क्या पैदल भी चलना लोगों का मश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्टेशन रोड में विष्णू मंदिर से रेलवे स्टेशन जाने तक वाले सड़क की है। इस रोड में शीलकुटवा बस्ती के लोगों के द्वारा पुरे फुटपाथ पर कब्जा कर मशाला पिसने वाला सील और लोढ़ा की दुकान खोल दिया गया है। इतना ही नहीं विष्णू मंदिर से दुर्गामंदिर तक रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे छोटे और बड़े वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है। नाला नहीं होने से घरों का पानी रोड पर गिरने से जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।
--रोड और फुटपाथ का अतिक्रमण हो जाने से लोगों को पैदल चलना मुश्किल
केटी न्यूज/डुमरांव।

नगर परिषद की लापरवाही से अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद होते जा रहा है। वाहन क्या पैदल भी चलना लोगों का मश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्टेशन रोड में विष्णू मंदिर से रेलवे स्टेशन जाने तक वाले सड़क की है। इस रोड में शीलकुटवा बस्ती के लोगों के द्वारा पुरे फुटपाथ पर कब्जा कर मशाला पिसने वाला सील और लोढ़ा की दुकान खोल दिया गया है। इतना ही नहीं विष्णू मंदिर से दुर्गामंदिर तक रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है

जिससे छोटे और बड़े वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है। नाला नहीं होने से घरों का पानी रोड पर गिरने से जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। मालूम हो कि स्टेशन रोड की स्थिति मां डुमरेजिन मंदिर प्रवेश द्वारा से पुराना भोजपुर चौक तक की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है।एनएच-120 की बात कर नप इसे नहीं बना रहा है, लेकिन विष्णू मंदिर से दुर्गामंदिर तक का रोड एनएच का नहीं है, बावजूद नप इसे बनाने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। ट्रेन पकड़ने के लिये जाने में विष्णू मंदिर से दुर्गामंदिर तक और उतरने के बाद दुर्गामंदिर से विष्णू मंदिर तक जाने में यात्रियों को भारी परेशानी होती है।

शील कुटवा बस्ती के पास फुटपाथ का पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है और रोड तक चले आए हैं। ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि यात्रियों और वाहनों को आने-जाने में कितनी परेशानी होती होगी। लोगों की मांग है कि नप को चाहिए की जो इसके अधीन रोड है, उसे सही करा दें, जिससे की वाहन चालकों और यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो।

